जामताड़ा

जामताड़ा सुभाष चौक में गंदगी से उठ रही दुर्गंध, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

The filth at Jamtara Subhash Chowk is causing a lot of trouble to passersby.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा। शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल सुभाष चौक इन दिनों गंदगी और दुर्गंध की समस्या से जूझ रहा है। चौक के पास स्थित नाली में कई दिनों से कीचड़, गंदा पानी और कचरा जमा रहने के कारण वहां से तेज दुर्गंध फैल रही है। सफाई नहीं होने की वजह से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नाली में गंदा पानी और कचरा जमा होने से स्थिति और खराब हो गई है। इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों को नाक बंद कर गुजरना पड़ रहा है। खासकर इन दिनों ईद का समय होने के कारण बाजार में काफी भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और कीचड़ के कारण सड़क के किनारे चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीण अंकित राउत ने बताया कि नाली की सफाई नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं चौक पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहती है, लेकिन गंदगी की समस्या अब तक जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्षा आशा गुप्ता इस समस्या को संज्ञान में लेंगी और जल्द ही नाली की सफाई कराकर लोगों को इस परेशानी से राहत दिलाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button