अमेठी

लहुरी काशी मे अवधी साहित्य संस्थान का स्थापना दिवस समारोह होगा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। की लहुरी काशी मे साहित्य संगम मे डुबकी लगाने का समय आ चुका है। दो दिवसीय स्थापना समारोह का आयोजन प्रमोद आलोक इण्टरमीडियेट कालेज मंगलपुर अमेठी मे सुनिश्चित है।
अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कालेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन,विमर्श , विमोचन एवं सम्मान का आयोजन 11- 12 सितम्बर 2025 को होना सुनिश्चित है।इस समारोह में देश- विदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकार सहभागिता करेंगे।11 सितम्बर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।12 सितम्बर शुक्रवार को दो सत्रों में वैश्विक स्तर पर हिन्दी साहित्य का परिदृश्य एवं हिन्दी साहित्य सम्वर्द्धन में अवधी की भूमिका पर गहन विचार विमर्श साहित्य मनीषियों द्वारा किया जायेगा।डॉ अर्जुन पाण्डेय द्वारा रचित सद्य: प्रकाशित ‘सोने मा सोहागा’ अवधी कहानी संग्रह के विमोचन के साथ साहित्यकारों को गोस्वामी तुलसीदास/मलिक मोहम्मद जायसी अवधी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में तमिलनाडु से एम गोविंद राजन, डॉ ए भवानी,आंध्रप्रदेश से प्रोफेसर विजया भारती जेल्दी,भोपाल से प्रयास जोसी,सुधा कांत मिश्र बेलाला,शिवाकांत त्रिपाठी सरस ,राजस्थान से प्रोफेसर हेमराज मीणा,दिल्ली से मनोज मिश्र,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ रामबहादुर मिश्र, हिन्दी संस्थान लखनऊ से डॉ अमिता दुबे,पूर्व गृह सचिव बिहार जिया लाल आर्य,पूर्व डीजीपी लखनऊ डॉ तहसीलदार सिंह,पूर्व कुलसचिव पारसनाथ प्रसाद,राजेश विक्रांत मुंबई,साहित्य भूषण डॉ दयाराम मौर्य, जसरा से राम-लखन प्रजापति लखनऊ से इं सुनील बाजपेई,कुसुम वर्मा,डॉ रश्मि शील, अरुण तिवारी, कुमार तरल,बाराबंकी से योगेन्द्र,  मधुप,रत्नेश कुमार गौतम,रायबरेली से आल्हा सम्राट राम रथ पाण्डेय, हरि नाथ शुक्ल हरि,नरेन्द्र प्रताप शुक्ल, अनीस देहाती , कुंजबिहारी मौर्य, प्रबंधक डॉ देवमणि तिवारी,डॉ शिवम् तिवारी सहित संस्थान के सम्मानित कवि एवं साहित्यकार रामेश्वर सिंह निर्वाह, राजेंद्र शुक्ल अमरेश,जगदम्बा तिवारी मधुर,सब्बीर अहमद सूरी आदि,तथा सैकड़ों की संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे। प्रमोद आलोक इण्टरमीडियेट कालेज अमेठी प्रबंधक डाॅ देव मणि तिवारी ने साहित्य प्रेमियो को समय से शमिल होने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button