जालौन

श्रीबालाजी हनुमत यज्ञ व शिव महापुराण का भव्य समापन

संत समाज की उपस्थिति में पूर्ण आहुति

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संत समाज की उपस्थिति में मुनीश्वरानन्द महाराज को महंती प्रदान की गई।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। नगर के प्राचीन छग्गे आश्रम हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीबालाजी हनुमत यज्ञ व शिव महापुराण का समापन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में संत समाज की मौजूदगी में पूर्ण आहुति दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने भी सहभागिता कर भण्डारा में पहुंचकर श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरण किया और लोक कल्याण की कामना की।
मंदिर में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में मंदिर पुजारी राम संजीवन व मुनीश्वरानन्द महाराज की उपस्थिति में दण्डी स्वामी कथा व्यास भूताघुदितानन्द महाराज, सिद्धन महाराज, जमुनादास महाराज सहित अनेक संतों के सान्निध्य में यज्ञ अनुष्ठान विधिवत सम्पन्न कराया गया। समापन के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संत समाज की उपस्थिति में मुनीश्वरानन्द महाराज को महन्ती प्रदान की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी यज्ञ स्थल पर पहुंचे और मंदिर के विकास हेतु प्रस्तावित बाउंड्री वाल निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने भण्डारा स्थल पर पहुंचकर पहले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया, तत्पश्चात स्वयं प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शिव बालक सिंह यादव, राजू पाठक, शिव कुमार कनौडिया, हर्षित खन्ना, पवनदीप निषाद प्रधान, दिग्विजय सिंह, सौरभ शर्मा, शिव शंकर साहू, श्रीमती ऊषा शुक्ला, अनसुईया मिश्रा, दाऊ करतलापुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भण्डारा दोपहर से प्रारम्भ होकर देर रात्रि तक चलता रहा, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button