नगर पालिका परिषद मोदीनगर में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मोदीनगर। नगर पालिका परिषद मोदीनगर में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद वैशाली एवं अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र ने मनोनीत सभासदों हेमंत पालीवाल, अरुण खन्ना, नवीन जायसवाल, सीमा चौधरी एवं ललित सैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर सभी नव-निर्वाचित सभासदों ने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। वेद प्रकाश चौधरी (अध्यक्ष, सभासद संघर्ष समिति), राहुल राणा, गुलाब सिंह, सूबे सिंह, रजनीश चौधरी, दुष्यंत यादव, बलराज गुज्जर, आलोक कौशिक, अंकुर चौधरी (सोनू), कृष्ण राज सैन, प्रदीप शर्मा, सोनू कुमार, जितेंद्र चौधरी, धर्मवीर, नीटू सिंह, संजय चौधरी, प्रवीण गुज्जर, रीता रानी ढोडी, अंकित चौधरी (आर आई) एवं अंकित गोयल आदि मौजूद रहे।




