अमरोहाखेल

क्रिकेट अकादमी में मेगा स्कॉलरशिप टूर्नामेंट का आगाज़

विजेताओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नगर में क्रिकेट अकादमी के मैदान पर ‘मेगा क्रिकेट कैश स्कॉलरशिप टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से होनहार खिलाड़ियों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।अकादमी प्रबंधन के अनुसार, टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार होगी। प्रतियोगिता के ‘सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज’ और ‘सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ को 50,50, हजार रुपए की विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने खेल भविष्य को और बेहतर बना सकें।खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला सिलेक्टर अमन लिट द्वारा विशेष ट्रायल लिए गए। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर कुल 8 टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें आपस में 5 लीग मैच खेलेंगी, जिसके बाद उनके व्यक्तिगत और टीम प्रदर्शन का आकलन कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
अकादमी के कोच मयंक प्रताप ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में अक्सर प्रतिभाएं दब जाती हैं, लेकिन इस तरह के कैश स्कॉलरशिप आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने की नई राह मिलेगी। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के बड़े आयोजन जारी रखने का भरोसा दिलाया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button