धर्मभरत पुर

हम पै कर दो दया देवी मैया जरा होगा तेरा

भुसावर में दो जगह आयोजित हुए मां भगवती के रात्रि जागरण में झूमे श्रद्धालु 

माता रानी के जगराते में बही भजनों की रसधार 
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में बीती रात 10 अप्रैल शुक्रवार को देर रात 09 बजकर 30 मिनट से दो जगह आयोजित हुए मां भगवती के रात्रि जागरण में भुसावर कस्बे सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए गायक कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर नृत्य करने पर मजबूर कर दिया गया । तो वहीं मां भगवती के रात्रि जागरण में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं ने मां भगवती के रात्रि जागरण में माता रानी के सजे हुए मनमोहक आकर्षक दरबार के दर्शन करते हुए झूमते नाचते कन्या स्वरूप में देवी मां के दर्शन कर अपनी अरदास लगाते हुए मां भगवती से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं दूसरी ओर मां भगवती भक्त मण्डल के सदस्य रवि गर्ग (सप्पा), दीपक, केशव ,गोपाल गर्ग कम्पाउन्डर, मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे की नई सब्जी मण्डी स्थित कॉलोनी एवं मैन बाजार स्थित बंसल गली कॉलोनी में मां भगवती के रात्रि जागरण का आयोजन मां भगवती की ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया जहां सोनी म्यूजिकल ग्रुप के संचालक शुशील कुमार सोनी, तेजसिंह अकेला,लखन गामा भरतपुर, राजेश सैनी सिकन्द्रारा , विष्णु ब्रजवासी आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए गायक कलाकारों ने पवन साउण्ड सेन्टर की मधुर आवाज़ में अपनी हाजिरी लगाते हुए हम पै कर दो दया देवी मां जरा,,,,,मेंरी मैया ने कैसी सौगात दे दी,,,,,,झूला पीपल पर डलवा दिजो करौली वाली मैया,,,आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा आदि सहित विभिन्न भजनों के माध्यम से मां भगवती का आह्वान करते हुए उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए मां भगवती के लांगुरिया सुनाकर नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। वहीं जागरण में बेटों का सम्मान है जग में,,, मुझे पुत्र मिले श्रवण की तरह,,,, बेटियां क्यों पराई हैं,,, भजनों से बेटियों का महत्व समझाया गया। मां भगवती के रात्रि जागरण में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं ने मां भगवती के कन्या स्वरूप में झांकी के दर्शन करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई।भुसावर कस्बे में दो जगह आयोजित हुए मां भगवती के रात्रि जागरण का समापन तारा रानी के तीन जन्मों की कहानी के साथ महाआरती एवं प्रसादी वितरण करते हुए किया गया। इस पावन अवसर पर सभी मां भगवती भक्त मण्डल के सदस्यों के साथ लांगुरिया मौजूद रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button