पाकुड़

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में लंबित प्रस्तावों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

Instructions for early execution of pending proposals in the review meeting of social welfare schemes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़:। समाहरणालय स्थित सभागार में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, पाकुड़ श्री अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के रिक्त पदों के लंबित प्रस्ताव, पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत प्रविष्टि, टीएचआर वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के सभी लंबित प्रस्तावों का अविलंब निष्पादन करते हुए उसी दिन प्रस्तुत किया जाए, ताकि नियुक्ति पत्र का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान लक्ष्य-प्राप्ति, सेवा गुणवत्ता, फील्ड मॉनिटरिंग एवं तकनीकी अद्यतन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी योजनाओं को पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से लागू करने पर विशेष जोर दिया, ताकि लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके। पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एफआरएस में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर एवं हिरणपुर प्रखंडों में कार्य में तेजी लाने को कहा गया। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें तत्काल एमटीसी में भर्ती कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। कहा गया कि किसी भी स्थिति में केंद्र बंद नहीं रहने चाहिए और लाभुकों को सभी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए। बैठक के अंत में परियोजना निदेशक ने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ करने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button