गोड्डा

महागामा में मंत्री का दौरा, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा नगर पंचायत के मंडल टोला में हुई सनसनीखेज घटना के बाद हालात गरमा गया है। इसी बीच दीपिका पांडेय सिंह रविवार को मृतक सुधांशु मंडल के घर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
मंत्री ने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और साफ शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
दोषियों की जल्द हो गिरफ्तारी
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इलाके में आक्रोश, प्रशासन अलर्ट घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि मंत्री के दौरे के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस एक्शन में, लगातार छापेमारी मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आ सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button