नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जल्द ही ट्रेनों में यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और आरामदायक होगी। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के 50 रेलवे स्टेशनों को सीसीटीवी कैमरों और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित इंटरलॉकिंग, सिग्नलिंग प्रणाली आदि से लैस किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 970 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पहले चरण में गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और रोजा समेत 15 रेलवे स्टेशनों को एआई प्रणाली से लैस किया जाएगा। इस पर इसी वित्त वर्ष में काम शुरू करने की तैयारी है।
अब तक ट्रेनों के सभी ज्वाइंट की जांच मैनुअल की जाती है। ट्रेन के स्टेशन से चलने के दौरान कुछ रेलकर्मी ट्रेन के गुजरते समय ज्वाइंट को झुककर देखते हैं। इस व्यवस्था में मानवीय चूक की आशंका रहती है। अगर कोई ट्रेन तेज गति पर होती है तो उनकी मैनुअल जांच मुश्किल हो जाती है।



