खैरथल

सेक्शन ऑफिसर बनने पर दिलीप तीर्थानी का भव्य स्वागत

शहर में जश्न का माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। शहर के प्रतिभावान दिलीप तीर्थानी (पुत्र श्री भगवान दास सेठी) के सेक्शन ऑफिसर पद पर नियुक्ति मिलने पर रविवार को शहर में भव्य जश्न मनाया गया। इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल मंदिर में महंत शीतलदास जी के आशीर्वाद के साथ हुई। इसके बाद दिलीप तीर्थानी को साफा व मालाएं पहनाकर खुली कार में बैठाया गया और चालीस फुटा रोड पर गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए उनके निवास तक लाया गया। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।
आयोजित समारोह में ई.पी. स्कूल के निदेशक आजाद चौधरी, गुरुजन राजेश कुमार, वीर सिंह चौधरी, राजीव शर्मा, संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा,  पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलवाल, अर्जुन बाबानी, किशन भारती (महंत, सब्जी मंडी मंदिर),  इंद्रकुमार, रोचीराम, दौलत भारती, घनश्याम भारती, मुरलीधर तीर्थानी, पिताम्बर दास,जा जन मूलानी, पोनी जयवानी, रूपचंद गुरुजी, जयप्रकाश, जीतू भारती सहित बड़ी संख्या में परिजन और महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर आजाद चौधरी ने कहा कि स्कूल के गुरुजनों द्वारा रखी गई मजबूत नींव और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से ही ऐसे उत्कृष्ट परिणाम सामने आते हैं। वहीं व्यापार महासंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने दिलीप को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिलीप तीर्थानी को मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button