झुंझुनू

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर गुढ़ागौड़जी में निकाली ऐतिहासिक भीम रैली 

आईएएस डॉ मनोज तानेनिया ने भीम रैली को तिरंगा झंडा दिखाकर किया रवाना 

जय भीम के नारों से गूंजा गुढ़ागौड़जी जम्बो मशीन से हुई पुष्प वर्षा 
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। कस्बे में संविधान निर्माता महामानव बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक भीम रैली निकाली गई। भैंरु कॉलोनी से आईएएस डॉक्टर मनोज तानेनिया ने रैली को तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक अंबेडकर विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूलमाला, साफा और भीम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अनीता महरिया के द्वारा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा साफा, फूलमाला और भीम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। रैली में डीजे के साथ अंबेडकर, भगतसिंह, वाल्मीकि, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महापुरुषों के चित्रो से सजी बग्गीयां, ऊंट-घौड़ी, ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और जम्बो मशीन से पुष्प वर्षा देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। ऐसा लग रहा था मानो गुढागौड़जी कस्बा नीले रंग में रंग गया हो। रैली के दौरान लोगों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। जय भीम के नारों से कस्बा गूंज उठा। कस्बे की मुख्य गलियों और मार्गो पर भीम फरी और नीले झंडे लगाकर सजावट की गई। रैली भौड़की चौराहा, चंवरा मोड़ होते हुए पावरहाउस पहुंची जहां से वापसी में लोहारों के चौक, पंचपीरों का मोहल्ला, रामलीला मैदान होते हुए घूमचक्कर पहुंची। जहां से ताबुत रोड़ होते हुए रामदेव मंदिर होते हुए शिवम प्लाजा स्थित भीम कार्यालय पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। सर्व समाज के लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुढा पुलिस मुस्तैद रही।अंबेडकर विचार मंच के पंकज खाजपुरिया और महेंद्र चनानिया ने बताया कि रैली में अनूप जैदिया, शक्तिमान वाल्मीकि, राहुल जाटव, लक्की कांटीवाल, उपसरपंच रोहितास टोडी, रामकरण नारोलिया, लक्की टोडी, रोहित कांटीवाल, राजेश कांटीवाल का शारीरिक योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, सत्यपाल तानेनियां, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, गुढा प्रशासक रामावतार दायमा, बामलास सरपंच जयपाल जाखड़, समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, विकास कालावत, रवींद्र सिंह पौंख, प्रीति काला, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशा वर्मा, मदनलाल लाल किशोरपुरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विकास गुर्जर, भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष पवन मेघवाल, मोहनलाल कायल, गोकुल चंद माहिच, शीशराम खटाणा, भोजराज शर्मा, जितेन्द्र सिलोलिया, पूर्व सरपंच खयाली राम टोडी, पूर्व सरपंच रोहितास टीटनवाड़, जगदेव सिंह नंगली दीपसिंह, श्रवण कांटीवाल, नत्थू राम कांटीवाल, राजीव दायमा, विजेन्द्र गोठवाल, राजेंद्र गोरा, राकेश देवठिया, एडवोकेट सीताराम सेवदा सहित काफी संख्या सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button