गोरखपुर

बाल दिवस: एमसीए में खान-पान के लगे स्टॉल, प्रतियोगिताओं, खेल और गाने-तराने का भी चला दौर

उल्लास और उमंग की रही बहार

छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को गुलाब का फूल देकर उनसे  जताया स्नेह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
      गोरखपुर : पढ़ाई तो स्कूल में रोज होती है,चलो आज मस्ती हो जाए। मनोरंजक प्रतियोगिताएं,खेल और देश प्रेम से ओतप्रोत गाने-तराने का भी दौर चला। बाल मेले में तरह-तरह के स्वादिष्ट आइटमों का भी स्वाद लिया।
         शनिवार को उपनगर गोला के एमसीए पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस
बाल-दिवस पर विविध कार्यक्रम एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रदीप सिंह व शिक्षा निदेशिका रत्ना सिंह ने फीता काट कर बाल-मेले का शुभारंभ किया।
बाल-मेले में छात्र-छात्राओं ने खाद्य (नाश्ते) का स्टाल लगाया था, जिसमें मुरमुरे, ब्रेड सैंडविच, जल-जीरा,आलू चाप,रसगुल्ले, मिठाइयाँ और होम-मेड कोल्ड ड्रिंक्स तथा चाय, कॉफी आदि विभिन्न मनभावन खाद्यान्नों का स्टाल लगाया था जो सभी को अपनी ओर देखने और खाने के लिए बरबस ध्यान आकर्षित कर रहा था। क्रेता और विक्रेता दोनों ही बच्चों ने खूब उत्साह एवं मन से बिक्री और खरीदारी किया तथा मेले में आए हुए लोगों ने भी बच्चों से खरीदारी करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाल मेले का मुख्य आकर्षण छठ माता पूजन (छठी पूजन) का कार्यक्रम रहा, जिसमें छठ मइया के भोजपुरी गीत भी गुंजित हो रहे थे और छात्राओं ने बेटी के रूप में साड़ी में सोलहों श्रृंगार करके कृत्रिम तालाब पर नाचते गाते हुए और माता जी की पूजा की जो काबिले तारीफ था।
            इस दौरान प्रिंसीपल एस. के.मिश्रा व राहुल यादव,वीरेन्द्र, अजय,घनश्याम, सुब्रत,जीतेन्द्र यादव ,शालिनी डेविड,खुशबू महोबिया,सजना दुबे,पूजा तिवारी, सोनल दुबे,काजल, आजाद,निधी, ममता,प्रियंका, प्रगति राय आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button