बरेली

पर्वतीय समाज का वार्षिक अधिवेशन 26 अप्रैल को मनाया जाएगा 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                 
   
बरेली : अपने शहर की सबसे पुरानी उत्तराखंड की संस्था पर्वतीय समाज (रजि.) जिसकी स्थापना सन् 1961 में हुई थी। जिसने अपने शहर का परिचय उत्तराखंड की संस्कृति से करवाया का वार्षिक अधिवेशन 26 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। संस्था की एक आवश्यक बैठक क्षेत्रीय सचिव प्रभात गैरोला ने दुर्गा नगर में आयोजित की। संस्था के सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में हम सभी साथियों को तन, मन और धन के साथ ही पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में सहयोगी समाज के कर्णधारों को सम्मानित करने का कार्य हमारी संस्था करती है जिससे उनका उत्साहवर्धन होता है। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने कहा समाज के ही स्थानीय कलाकारों को मंच पर अपनी प्रस्तुति देनी चाहिए और उनको पूरा सम्मान और समय मिलना चाहिए जिससे उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू और सोमा परिहार ने महिला विंग के गठन पर जोर दिया साथ ही स्थानीय कलाकारों को मार्गदर्शन के लिए अपनी सहमति दी। पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे ने संस्था द्वारा कराए गए कार्यक्रमों की सराहना करी। मनोनीत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट ने कहा कि संस्था को नई तकनीक के साथ ही अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रस्तुत करना चाहिए जिससे युवाओं का ध्यान आकर्षित होगा। संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवलिया ने सभी महत्वपूर्ण विचारों को सार्थक रूप से अमल में लाने का प्रयास करने को कहा साथ ही उपस्थित कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी, आनंद सिंह मेहता, प्रमोद कुमार पंत, दीवानी चंद, पुष्कर सिंह बोहरा, गोपाल सिंह राणा, बालम सिंह बिष्ट, किशन सिंह नेगी,  प्रेम सिंह राणा, डीगर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह मेहरा, हरेंद्र सिंह परिहार, दिनेश जोशी, विनोद तिवारी, राम सिंह बिष्ट आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button