जालौन

13 वर्षीय छात्र का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
डिकोली गांव के निवासी मनीष का 13 वर्षीय पुत्र प्रदुम घर के एक कमरे में था। काफी देर तक उसके बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो प्रदुम्न फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। यह दृश्य देख परिजनों में हड़कंप मच गया और घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सभी पहलुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button