जालौन
गौ सेवा आयोग सदस्य ने गौशाला का किया निरीक्षण
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कुठौंद (जालौन)। रविवार को गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने अस्थाई गौशाला कुठौंद का निरीक्षण करते हुये गौशाला में मौजूद गायों की गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने गौशाला केयर टेकर से भी गायों को हरा चारा, भूसा, चोकर देने को लेकर सवाल जबाब भी किये। साथ ही गौशाला में सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि हिंदू धर्म की माता गायों को समय से भोजन ही नहीं बल्कि बीमार होने पर उनका उपचार कराना भी सुनिश्चित हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। यदि इसमें लापरवाही प्रकाश में आयेगी तो तत्काल कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह के गौशाला निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान नरेंद्र महंत ने बताया कि वह स्वयं ही सुबह शाम अपनी मौजूदगी में स्थाई गौशाला में रहने वाली गायों की देखरेख में सहभागी रहते हैं। गौशाला में सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी शुभम वाजपेई की सराहना भी की।


