राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि

बोले- नोएडा की घटना सरकार की नाकामी

लखनऊ । डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर…
उत्तर प्रदेश में आज डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जा रही है।
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। कहा कि हजारों साल के संघर्ष के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमारा संविधान सम्मान और अधिकारों का आधार है।
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने की मंशा रखती है। संविधान बचाने के लिए यूपी की जनता का धन्यवाद है। संविधान कागज नहीं, लोहे की तलवार है। यह न्याय और सम्मान दिलाने वाला है।
उन्होंने कहा कि नोएडा में जो कुछ हुआ, वह इस सरकार की नाकामी की वजह से हुआ। सरकार को इसकी जानकारी थी। इसके बावजूद इसे होने दिया गया। अगर, यह कोई साजिश है, तो इसके लिए सीएम और भाजपा जिम्मेदार है। 2027 में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। हम सब मिलकर सामाजिक न्याय का राज स्थापित करने के लिए काम करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button