बरेली

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती  श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई         

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                     
बरेली : महानगर कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता को समाप्त करने, महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा दलित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।इस अवसर पर प्रवक्ता के. बी. त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए । कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ मेहंदी हसन,विनोद कुमार, महेंद्र पाल गंगवार तबस्सुम खान फिरदौस खान, फरहीन खान, शुभम मलिक, इंजीनियर जीशान अफरीदी, सहित इस मौके पर  सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button