बरेली
रविवि में बनेगा ‘नेक्स्ट जेन’ डाकघर, हाईस्पीड वाईफाई समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। डाक विभाग की महत्वाकांक्षी ‘नेक्स्ट जेन’ योजना के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में स्थित डाकघर का चयन किया गया है। इस योजना के तहत डाकघर को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में होने के कारण यह केंद्र छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा।
प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कायाकल्प के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डाकघर में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के अनुसार, यहां आने वाले लोगों के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। लाइब्रेरी में किताबें, अखबार मैगजीन आदि रखी होंगी। परिसर को हाईस्पीड वाईफाई से लैस किया जाएगा।



