हापुड़

कार सवार 8-10 बदमाशों ने फायरिंग कर क्षेत्र में फैलाई दहशत…

सीसीटीवी फुटेज आया सामने....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी….

हापुड़ (यूपी)- हापुड के गांव गोहरा में कार सवार 8-10 बदमाशों ने फायरिंग कर युवक पर जानलेवा हमला कर क्षेत्र में दहशत फैला दी । लोग अपनी दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए । लीलू नाम के युवक से रुपयों के विवाद में गांव में पहुंचे थे कार सवार बदमाश । बदमाशों द्वारा  कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप । पुलिस ने 2 नामजद सहित अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया । फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने । पुलिस मामले की जांच में जुटी ।
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गोहरा गांव की घटना ।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा निवासी  आकाश ने थाने में तहरीर देते हुए जानकारी दी कि , दिनांक 15/04/2026 को समय करीब 8:40 (बजे) शाम को में अपने गाव गौहरा आलमगीरपुर में बड़ के पेड़ के निचे अण्डे की दुकान पर अण्डे बेच रहा था। तभी तीन गाड़ी जिसमे एक गाड़ी महेन्द्रा थार, शिफ्ट व एक बुलेरो में सवार सात आठ व्यक्ति अपने हाथ में लाठी डंडे लेकर मेरे अण्डे की दुकान व मेरे भाई विकास की सब्जी की दुकान पर तोड फोड करने लगे जिसमे एक व्यक्ति ने अपने हाथ मे तमंचा लेकर मेरे उपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिसमे मेने प्रसान्त पुत्र अंकित व अमित पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गौहरा आलमगीर-पुर थाना बाबूगढ जिला हापुड़ को पहचान लिया है। महोदय से निवेदन यह है कि मेरी रिपोर्ट लिखकर कानुनी कारवाही करने की कृप्या करे हस्ताक्षर हिन्दी आकाश नाम आकाश S/O लीले पता गौहरा आलमगीरपुर जिला हापुड़ ।

इस मामले में सी ओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि, गोहरा में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी , कुछ युवक फायरिंग कर भाग गए थे । आपसी रंजिश का मामला जानकारी में आया  है । मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button