हापुड़

श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अनुष्का ने सीबीएसई बोर्ड में कक्षा दसवीं में किया टॉप…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अनुष्का ने सीबीएसई बोर्ड में कक्षा दसवीं में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इसके साथ ही खुशी गर्ग ने 95.6 % के साथ द्वितीय एवं लावण्या बंसल ने 95.4 % के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है ।

विद्यालय में टॉप दस में शैली ने 95.2 % चौथा तथा आराध्या शर्मा ने 93.4% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ अपने माता पिता को भी गौरवान्वित किया है ।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव, मैनेजमेंट एवं सभी शिक्षको ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाईयां प्रेषित करी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button