हापुड़

बाबा साहेब के जयंती कार्यक्रम के दौरान हुडदंगियों ने थाना प्रभारी को कार से कुचलने का किया प्रयास….

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी)- यूपी के जनपद हापुड़ में बाबा साहेब के जयंती कार्यक्रम के दौरान हुडदंगियों ने थाना प्रभारी को कार से कुचलने का प्रयास कर डाला । भीड़ को समझाने के दौरान जबरन कार निकालते हुए कार सवार युवकों ने बाबूगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह के ऊपर कार चलाने का प्रयास कर दिया । इस दौरान कार सवार ने कोतवाल को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाल बाल बचे कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह । थाना बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मिलकर बाबा साहेब की जयंती को हर्षौल्लास के साथ मनाती भीड़ के साथ व्यवस्था बना रहे थे कि इसी बीच कार सवार कुछ युवक जबरन भीड़ में से अपनी कार निकालने लगे , तो पुलिस ने कार सवार युवकों को रोका लेकिन कुछ ही मिनटों में कार सवार युवक वहां से तेज रफ्तार कार से निकलने लगे जिसकी चपेट में आने से थाना प्रभारी बाल बाल बचे। पुलिस की मौजूदगी के कारण कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया । जिसका वीडियो अब  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । बाबूगढ़ थाना पुलिस ने कार का 17 हजार रुपए का चालान भी कर कार्यवाही की है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button