रांची

15 करोड़ का जीवनदायी इंजेक्शन, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल से मासूम को मिली नई उम्मीद

A life-saving injection worth 15 crore rupees, the initiative of Minister Dr. Irfan Ansari gave new hope to the innocent child.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड में मानवता और संवेदनशील शासन का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। गिरिडीह की नन्ही बच्ची यामिका पटेल, जो स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी (टाइप-1) जैसी दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रही है, अब उसे जीवन की नई उम्मीद मिली है। इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आवश्यक इंजेक्शन की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो किसी भी सामान्य परिवार के लिए असंभव है। बच्ची के माता-पिता अपनी बेटी की जिंदगी बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति उनके रास्ते में बड़ी बाधा बनी हुई थी। ऐसे कठिन समय में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्ची के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी। मंत्री की पहल और लगातार प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा विधायक कल्पना सोरेन के सहयोग से राज्य सरकार की कैबिनेट ने बच्ची के इलाज के लिए 15 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सहायता को मंजूरी दे दी। इस निर्णय ने न सिर्फ एक परिवार को राहत दी है, बल्कि समाज में यह संदेश भी दिया है कि सरकार जरूरतमंदों के साथ खड़ी है। अब तक निराशा में डूबे माता-पिता की आंखों में अपनी बच्ची के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद झलकने लगी है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड में अब कोई भी परिवार इलाज के अभाव में अपने बच्चे को नहीं खोएगा। सरकार हर जरूरतमंद के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। यह पहल झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में संवेदनशीलता, मानवता और मजबूत संकल्प का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button