बेतुल

बैतूल कलेक्टर ले संज्ञान – भीषण गर्मी में खुले स्कूल-बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
बैतूल। जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच निजी स्कूलों  द्वारा लगातार कक्षाएं संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। जहां एक ओर तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच स्कूल आने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले के कई निजी विद्यालयों में ना तो पर्याप्त ठंडे पेयजल की व्यवस्था है और ना ही कक्षाओं में कूलर या अन्य साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ऐसे में बच्चों को घंटों गर्म वातावरण में बैठना पड़ रहा है।, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान मौसम में बच्चों को स्कूल भेजना खतरे से खाली नहीं है। तेज धूप के कारण बच्चों को लू लगने, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद कई निजी स्कूलों सहित प्रशासन द्वारा इस स्थिति की गंभीरता को नजरअंदाज किया जा रहा है।कुछ अभिभावको का कहना है कि निजी स्कूल केवल आर्थिक लाभ को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहे हैं।स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही, स्कूलों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मुद्दे पर कितनी जल्द कार्रवाई करता है? बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button