जालौन

दबंगों का आतंक युवक सहित परिजनों को पीटा, जान से मारने की धमकी

 जाति का ताना देकर की मारपीट, महिलाओं से अभद्रता, पीड़ित ने थाने में गुहार लगाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उरई (जालौन)। थाना चुर्खी क्षेत्र में दबंगों ने जाति सूचक अपशब्द कहकर तीन लोगों के साथ जानलेवा मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की की। पीड़ित के थाने जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम हधनौरा निवासी सनीकांत पुत्र राकेश ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने फूफा देवेंद्र कुमार व भाई संदीप के साथ न्यामतपुर से घर लौट रहे थे। गाँव के पास पहुंचते ही चार दबंगों राजनेश पुत्र चरण सिंह, रोहित सिंह पुत्र रमेश सिंह, चरण सिंह पुत्र रामबली सिंह और जीतू पुत्र भगत सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते गालियां देते रहे। उन्होंने जातिगत ताने देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उस पर और उसके फूफा व भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर जातिसूचक शब्दों को चिल्ला रहे थे वाले को इतना मारो कि इसकी औकात पता चल जाए। पीड़ित की चाचा जयपाल और बहन रश्मि व वर्षा ने बीच-बचाव कर किसी तरह उनकी जान बचाई, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगा है। जब पीड़ित थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचा, तो आरोपियों ने फोन कर धमकी दी कि अगर थाने गया तो जान से मार देंगे। पीड़ित सनीकांत ने भयभीत होकर पुलिस अधीक्षक जालौन से तत्काल हस्तक्षेप करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button