हापुड़
उन्नति ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं में 95% अंक हासिल कर परिजनों और स्कूल का नाम रोशन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़– जनपद हापुड़ के ततारपुर निवासी प्रदीप शर्मा की बेटी उन्नति शर्मा ने कक्षा दसवीं की सीबीएसई की परीक्षा में 95% अंक हासिल कर सेंट एंथनी स्कूल , ततारपुर में टॉप किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
उन्नति ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं में 95% अंक हासिल कर परिजनों और स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्र की माता इंदु शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है ।



