बरेली
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण को बैंक में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की शुक्रवार सुबह भी यात्रा पंजीकरण कराने को रामपुर गार्डन स्थित यस बैंक पर सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। बैंक में एक काउंटर होने के साथ ही केवल 25 टोकन दिया जा रहा है। काफी श्रद्धालुओं के ऑनलाइन भी यात्रा पंजीकरण कराएं है। वहीं बैंक में लाइन लगाए श्रद्धालुओं ने बैंक कर्मचारियों पर भी तमाम आरोप लगाए हैं। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए नौ अप्रैल से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और 15 अप्रैल से यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रतिदिन जिला चिकित्सालय में जहां 100 से अधिक श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य की जांच करा स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा रहे है।


