दुमका

बासुकीनाथ धाम पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

Jharkhand High Court Chief Justice arrives at Basukinath Dham, receives grand welcome with guard of honour

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक के बासुकीनाथ धाम आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। मुख्य न्यायाधीश को इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें बाबा बासुकीनाथ का प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं और पूरे आयोजन को गरिमामय तरीके से संपन्न किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button