ललितपुर

विद्यालय समय परिवर्तन को बीएसए को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठायी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद ललितपुर (संबद्ध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष एवं मांडलिक मंत्री विनोद निरंजन के नेतृत्व में भीषण गर्मी एवं लू को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत नन्हें-मुन्हें बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों के समय परिवर्तन हेतु सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक करने के सम्बन्ध में माननीय जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया। इसके सम्बन्ध में बीएसए ने सकारात्मक आश्वासन दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन, ब्लॉक जखौरा अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, जिला संगठन मंत्री हरिनारायण चौबे, ब्लॉक बार अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया, ब्लॉक बिरधा उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद, अविनेश कुमार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button