पाकुड़

एसपी अनूपदीप सिंह ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के संकेत

SP Anupdeep Singh took charge, hinting at strictness on crime control and illegal activities.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूपदीप सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता अपराध की रोकथाम (प्रिवेंशन ऑफ क्राइम) होगी और जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जायेंगे। एसपी सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ मामलों के त्वरित निष्पादन (डिटेक्शन) पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खनिज तस्करी और अवैध परिवहन पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर इस पर प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा अवैध लॉटरी जैसे मामलों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। नये एसपी ने यह भी संकेत दिया कि पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और न्याय मिल सके। तत्पश्चात उन्होंने थाना प्रभारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button