जालौन

“उरई में गूंजा सफलता का जश्न

टीचर कैप्सूल अकादमी ने CTET के 60 चयनित छात्रों को किया भव्य सम्मानित”

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उरई। टीचर कैप्सूल अकादमी, उरई द्वारा JK हाउस, झांसी रोड स्थित परिसर में CTET परीक्षा में चयनित 60 विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करना एवं अन्य छात्रों को प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम अनुरागी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शरद शर्मा (प्रबंधक, सरस्वती विद्या मंदिर एवं बुंदेलखंड लॉ कॉलेज, उरई) ने की।
विशिष्ट अतिथियों में श्री वीर बहादुर सिंह (यातायात प्रभारी), महिला कोतवाली प्रमुख श्रीमती उमा सैनी, मिशन शक्ति सब इंस्पेक्टर पूनम यादव और रजनी जी, एडवोकेट अवंतिका, समाजसेवी अलीम सर और बवानी जी JK HOUSE प्रमुख राकेश तिवारी जी सत्यम जी, बंगरा मंडल अध्यक्ष भाजपा भरत ठाकुर जी गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान सभी चयनित 60 छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर सोहन सोनी एवं संस्थापक मोहन सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता संस्थान के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसी, अभय हिमांशु, शिवम सर, रविंद्र सर सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। साथ ही मंच संचालन अभय जी और हिमांशु जी ने किया।।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button