शामली
बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला के चार खाबो स्थित ईदगाह सलेमपुर मार्ग पर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया।अनवर नामक युवक ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्मार्ट मीटर और डिजिटल कटौती के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी बिजली की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के बैनर तले कांधला बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन किया गया।धरने का नेतृत्व चौधरी शाहरुख और चौधरी नितिन बालियान ने किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था से किसानों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा बिना नोटिस बिजली कटौती की जा रही है।प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर हटाने, पुराने मीटर बहाल करने, बिना नोटिस कटौती रोकने और कागजी बिल देने की मांग उठाई।धरने के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।इस दौरान अंकित चौहान, रिजवान अंसारी, डब्बू कुमार, सचिन कुमार लूम, सुधीर प्रधान, आजम, जमाल अहमद छोटू, मामिक अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।


