बेतुल
बैतूल कैट की बैठक संपन्न, व्यापारियों के हितों पर हुआ मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की महत्वपूर्ण संभागीय बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया के आतिथ्य में हरदा में संपन्न हुई। इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं उनकी जिम्मेदारियों तथा व्यापार में प्रगति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विशेष रूप से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल, संभाग प्रभारी मंजीत सिंह साहनी, जिला अध्यक्ष बैतूल मनोज भार्गव, हरदा जिला अध्यक्ष सरगम जैन मौजूद रहे। इस मौके पर बीसी भरतिया ने विशेष रूप से महिला उद्यमियों के प्रतिनिधि के रूप में महिलाओं के साथ सार्थक संवाद किया। राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रतिमाह कार्यकारिणी की बैठक कर व्यापारियों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मनोज भार्गव ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों के गोदामों में पड़े छापे में नकली माल बरामद हुआ है इन गोदामों को बंद किया जाए। मंजीत सिंह साहनी ने संभाग की समस्याओं और आवश्यकताओं को पूरे संभाग के सामने मजबूती से रखा। इस अवसर पर सीएआईटी बैतूल केट के उपाध्यक्ष मनोज मेहता, जिला कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।



