कानपुर

पुण्यतिथि पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

छात्रों को मिली फीस सहायता और महिलाओं का हुआ सम्मान

रामाधार कटियार की स्मृति में सामाजिक पहल, 65 मरीजों की जांच और 19 लोगों की नेत्र जांच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिकंदरा, कानपुर । एजुकेशन प्रोत्साहन समिति ढिकची के संस्थापक दीपक भाई पटेल के पिता स्वर्गीय रामाधार कटियार की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एम.एन.पी. हाई स्कूल, सिकंदरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सुदामा प्रसाद अकेला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन कटियार तथा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश कटियार उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इनसे लोगों को निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाएं उपलब्ध हो जाती हैं तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। इस अवसर पर समिति द्वारा समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए महिलाओं में गीता भारती, पूनम कटियार, रंजीदा और बबीता कटियार को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच छात्रों—राजनंदनी, नेहा, अनम, कासिम खान और प्रांसी—को एक माह की फीस और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र कटियार एवं शकुंतला ने अपने चाचा स्वर्गीय रामाधार कटियार की स्मृति में एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. बी.एस. कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल के डॉ. अंसुल प्रताप ने बताया कि कुल 65 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 14 छात्र तथा 51 महिला और पुरुष शामिल थे। सभी की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा नेत्र चिकित्सालय के प्रबल गुप्ता द्वारा 19 मरीजों की आंखों की जांच की गई। कार्यक्रम के अंत में एजुकेशन प्रोत्साहन समिति एवं एम.एन.पी. हाई स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद मारूफ ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सलोनी और बबलू अंसारी सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button