भरत पुर
गांव छोंकरवाड़ा खुर्द में हीरामन बाबा का मेला 23 अप्रैल को।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर : आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 के गाँव छोंकरवाडा खुर्द में हीरामन बाबा मंदिर पर एक दिवसीय मेले का शुभारम्भ हीरामन बाबा की ध्वज पताका फहराकर 23 अप्रैल गुरुवार को किया जाएगा। मंदिर गोठिया धर्मसिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में स्थानीय एवं दूरदराज से श्रद्धालु हीरामन बाबा के मंदिर पर दर्शन करने एवं प्रसादी चढाने यहाँ पहुँचते है। मेला आयोजन कमेटी ने बताया की मेले में मुख्य आकर्षक प्रतियोगिता जिनमें दौड़, गोला फैंक आदि करवाई जायेगी। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। हीरामन बाबा की ऐसी मान्यता है किसी जहरीले साँप,बिच्छू,कीडे इत्यादि के काटने पर मरीजों को बाबा की रज एवं झाडा देकर जहर उतारा जाता है। इस मेले के अवसर पर मुख्यतः किसी भी भक्तजन का बंधे हुए बंध कटवाना अनिवार्य है।


