अमरोहा

फर्जी एसओजी टीम बनकर घर में घुसे युवक

अमरोहा में पिस्टल दिखाकर परिवार को धमकाया, वीडियो आया सामने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन युवकों ने खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताकर एक परिवार को धमकाया। घटना मोहरका पट्टी गांव की है। जहां मतलूब और हासिम के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था।
9 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे हासिम पक्ष के तीन युवक पुलिस लिखी स्विफ्ट कार से मतलूब के घर पहुंचे। उन्होंने खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताया और पिस्टल दिखाकर धमकी दी। युवक मतलूब को आधे घंटे में थाने ले जाने की बात कर रहे थे। इस दौरान एक आरोपी ने वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया।
सिपाही पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया
पीड़ित मतलूब ने बताया कि इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी एसओजी टीम के सदस्य खनन का काम करते हैं। मतलूब ने हल्का में तैनात एक सिपाही पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिपाही मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले को निपटाने की बात कर रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में आरोपी युवक परिवार को धमकाते और महिलाओं से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button