बरेली

स्वर्णकार समाज का भव्य स्वागत समारोह, व्यापारियों ने भरी हुंकार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली । ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन (रजि.) जिला बरेली द्वारा सौदागरान स्थित रस्तोगी धर्मशाला में गुरुवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के व्यापारी और पदाधिकारी शामिल हुए।
समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक लोकेश वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अधीर सक्सेना, एडिशनल कमिश्नर (जीएसटी) और भाजपा महानगर अध्यक्ष एन.एल. सोनी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा के बरेली आगमन पर उनका भव्य स्वागत करना था। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण गोपाल रस्तोगी ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर शपथ ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को जल्द नहीं मानती है तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे और जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे। समारोह में जिला अध्यक्ष नितेश रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, संजीव रस्तोगी (मुक्की), डॉ. अमन रस्तोगी, अनूप रस्तोगी, विपिन रस्तोगी, धीरज रस्तोगी और लक्ष्य रस्तोगी सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button