बोकारो

बाबू कुँवर सिंह की वीरता और साहस विश्व इतिहास में है अतुलनीय – कुमार अमित

विजय दिवस पर सेक्टर 4 में वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो।  विजय दिवस के अवसर पर बोकारो में सेक्टर 4 स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर शहरवासियों ने माल्यार्पण कर विजयोत्सव मनाया। बाबू कुँअर सिंह के अलावे लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी तेलगा खड़िया और श्री जीतराम वेदिया को भी उनके बलिदान दिवस पर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता कुमार अमित ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम इतिहास के चमकते सूर्य हैं। ये देश के स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और बलिदान के भी प्रतीक हैं। 80 वर्ष के उम्र में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करके बाबू कुंवर सिंह ने जिस वीरता और साहस का परिचय दिया वह विश्व के इतिहास में अतुलनीय है। बीएसएल ऑफिसर एसोसिएशन के श्री अतुल सिंह ने कहा कि झारखण्ड के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, गणपत राय और शेख़ बिहारी आदि स्वतंत्रता सेनानियों ने भी बाबू कुंअर सिंह के विचारों एवं कार्यों से प्रभावित होकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।देशवासियों के लिए बाबू कुँअर सिंह की राष्ट्र भक्ति और जीवन चरित्र सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर बीएसएल अधिकारी श्री निरंजन कुमार, करणी सेना के श्री गोपाल सिंह, श्री बच्चा सिंह, श्री लालू सिंह कुशवाहा, श्री दिलीप सिंह, श्री रामाकान्त पंडित, श्री सुरेश सिंह, श्री अवधेश सिंह, श्री चंद्रप्रकाश, श्री शशि भूषण सिंह, श्री मनोज सिंह, युगल सिंह, श्री तरूण सिंह, श्री वीर विक्रम, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री मुकेश सिंह, श्री कपूर, योगेन्द्र प्रसाद, श्री विकास सिंह, श्री घनश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button