जालौन

ऐदलपुर में गूंजा भक्ति का स्वर

पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ व भागवत कथा का भव्य आयोजन, निकली विशाल जल यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ग्राम ऐदलपुर में इन दिनों धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
इस पावन आयोजन में राम कथा के सुप्रसिद्ध वक्ता जगतगुरु श्री श्री 1008 रामस्वरूप आचार्य जी (चित्रकूट धाम), आचार्य श्री सुबोधानंद जी महाराज तथा साध्वी नीलम गायत्री जी अपने श्रीमुख से कथा का रसपान करा रहे हैं। उनके प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
बुधवार को आयोजन के अंतर्गत पूरे गांव में भव्य जल यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शोभायात्रा में सनातन धर्म के अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।
यज्ञ के परीक्षित श्रीमती सती सतीश गुबरेले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विष्णु महायज्ञ गांव में तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कथा समापन के पश्चात प्रतिदिन सायंकाल रामलीला का भी मंचन किया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न स्थानों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
पूरे आयोजन से ग्राम ऐदलपुर में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button