शामली
वारंटियों पर शिकंजा: शामली पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर थाना कोतवाली शामली, झिंझाना एवं कैराना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीमों ने माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए फैय्याज पुत्र असगर निवासी मोहल्ला शेखामैदान, थाना झिंझाना, शहजाद पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला आसारियान, थाना कैराना तथा मोनू पुत्र दयाराम निवासी गली नंबर 13, पीपल वाली गली, दयानंदनगर, थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार किया।
तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थानों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार वारंटियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


