शामली

कांधला पुलिस की सतर्कता: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना श्री हेमंत कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अंकित पुत्र महिपाल निवासी ग्राम डूंडूखेड़ा, थाना कांधला जनपद शामली को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। इस संबंध में थाना कांधला पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल रवि कुमार एवं कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार शामिल रहे, जिनकी तत्परता से यह कार्रवाई सफल हो सकी।
कांधला पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button