अमरोहा

राष्ट्रहित और जन कल्याण के लिए समर्पित कृष्ण कुमार शर्मा का भव्य सम्मान

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर। समाजसेवा और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एसे व्यक्तित्वों को जब सम्मान मिलता है, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इसी क्रम में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्र सेवी संगठन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
 भारतीय  किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. सांई रेड्डी की गरिमामयी उपस्थिति में कृष्ण कुमार शर्मा को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर एवं पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पित सामाजिक कार्यों के प्रति आभार का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि कृष्ण कुमार शर्मा का जीवन पूर्णतः राष्ट्रहित और जनकल्याण को समर्पित है। वे किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं।
वक्ताओं ने उनके बहुआयामी योगदान की सराहना करते हुए बताया कि वे एक सजग गौ-सेवक के रूप में क्षेत्र में पहचान बना चुके हैं। साथ ही वे किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए मिट्टी की उर्वरता और जनस्वास्थ्य के संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर किसानों की आवाज उठाना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा है।
कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष चौ नरेंद्र सिंह, जिला मंत्री आलोक चौहान, प्रांत गन्ना मंत्री महिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवचरन सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने कृष्ण कुमार शर्मा के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button