गोड्डा

सम्मान समारोह का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। केडी पब्लिक स्कूल, हनवारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा में गोड्डा जिला टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली शायमा नाज को सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर दीपक कुमार ने शायमा की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह (शील्ड) प्रदान किया। दीपक कुमार ने कहा कि शायमा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर छात्रा के पिता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शायमा ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button