गोड्डा
मुख्यमंत्री राहतकोष से तीन जरूरतमंद लाभुकों को मिला चेक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन जरूरत मंद लाभुकों को 30-30 हजार रूपए का चेक सहायता हेतु प्रदान किया गया था, जिसका वितरण शुक्रवार को किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने बताया कि इन तीन लाभुकों में क्रमशः दो मरांगमय किस्कू और रामचंद्र सोरेन पथरगामा प्रखंड और मृत्युंजय साह पोड़ैयाहाट प्रखंड को दिया गया। तीनों काफी दिनों से बीमार चल रहे है। यह राशि उनलोगों के लिए संजीवनी की तरह काम करेगा। चेक प्राप्त कर तीनों की आँखें डबडबा गया। सभी लाभुकों ने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। जिला अध्यक्ष प्रो प्रेम नन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे जरूरत मंद गरीब लोगों की बातों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं और हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। गोड्डा जिला में पूर्व में भी कई जरूरत मंद लाभुकों को सहायता प्रदान किया गया है। गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, पथरगामा प्रखंड सचिव विजय महतो आदि उपस्थिति थे।



