बरेली
उत्तर प्रदेश की सत्ता परिवर्तन का मार्ग बूथ के यूथ से ही संभव है अपनी योग्यता का इस्तेमाल करें नौजवान: शशांक यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी के जिला एवं महानगर के फ्रंटल संगठन एवं प्रकोष्ठों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय, सिविल लाइंस बरेली में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से एस.आई.आर. प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की तथा महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी,प्रमोद बिष्ट,अशोक यादव,राजेश मौर्या भी उपस्थित रहे। एस आई आर प्रभारी शशांक यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी प्रकोष्ठ अपना-अपना कैलेंडर तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिया कि 31 मई 2026 तक सभी कमेटियों का गठन पीडीए के संतुलन के आधार पर कर दिया जाए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की असली ताकत होती है और सभी कार्यकर्ताओं को इसे मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के कार्यक्रमों को गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में असलम खान,मोहित भारद्वाज, एजाज अहमद, भुवनेश यादव, अविनाश मिश्रा,हिरदेश यादव,के पी राठौर,श्यामवीर यादव, रामवीर दिवाकर, अमित गिहार,बृजेश आजाद आदि अध्यक्ष मौजूद रहे !




