बरेली

पारा 41 के पार, बिजली कटौती से हाहाकार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। ऊपर से शहर से लेकर देहात तक में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया है। किला क्षेत्र में शनिवार की रात लोड अधिक होने से दो ट्रांसफार्मर फुंक गए जिससे रात भर कई इलाकों में बिजली का संकट बना रहा। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान होते रहे। बिजली अपूर्ति से संबंधित शिकायतें विभागीय हेल्पडेस्क पर पहुंचती रहीं। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने सीबीगंज सबस्टेशन पर निरीक्षण किया।
किला सबस्टेशन के छोटी वमनपुरी और बारादरी मोहल्ला में बीती रात दो ट्रांसफार्मर फुंकने से रात में बिजली का संकट रहा। रविवार की सुबह टीम ने ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति को बहाल कराया गया। हरूनगला सबस्टेशन के रामगंगानगर में लोकल फाल्ट के चलते रविवार को दो घंटे तक बिजली का संकट रहा। दुर्गानगर, राजेन्द्रनगर और सुभाषनगर सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में एक फेस नहीं आने की समस्या रही। महानगर सबस्टेशन के उत्सव महानगर में भी रविवार की दोपहर से लेकर 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्वालेनगर में दोपहर 3 से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली का संकट बना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button