खैरथल

भीषण गर्मी में राहत बनी सेवा भावना

किशनगढ़ रोड पर ठंडाई की छबील लगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के लिए समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। जगह-जगह ठंडा शरबत, ठंडाई और शीतल जल वितरण कर राहगीरों को गर्मी से राहत दी जा रही है।

इसी क्रम में खैरथल के किशनगढ़ रोड स्थित एक निजी कम्प्यूटर सेंटर के निदेशक के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों द्वारा ठंडाई की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों को ठंडाई पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में भाग लिया और पूरी लगन से राहगीरों को ठंडाई वितरित की। भीषण गर्मी के बीच सैकड़ों लोगों ने ठंडाई पीकर राहत की सांस ली और इस पहल की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button