गोड्डा

चोरी के बाइक के खरीद बिक्री के मामले में चार यंगस्टर गिरफ्तार 

 एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली सफलता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
नगर थाना क्षेत्र के जमुआ हाईवे पुल के पास पकड़ाया
गोड्डा। नगर थाना परिसर में प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस क्रम में उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में विभिन्न थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआ के पास हाईवे पुल के नीचे कुछ व्यक्ति द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री की जा रही है। इस मामले का सत्यापन करने के लिए वरीय पदाधिकारी को जमुआ हाईवे पुल के पास भेजा गया। दौरान सशस्त्र बल के सहयोग से तीन लड़का को पकड़ा गया। तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि विभीषण मंडल अमन मंडल उर्फ बॉबी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी कर एवं ग्राहक खोज कर मोटरसाइकिल को लगभग 10 से 15 हजार रुपया में बेच देते हैं। तीनों बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि बाइक को चोरी कर बेचने के लिए लाए हैं। इस संदर्भ में नगर थाना कांड संख्या 85/ 26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त अनुज कुमार 19 वर्ष, जोसेफ मंडल 21 वर्ष, अर्जुन कुमार उर्फ अर्जुन कुमार दास 21 वर्ष, अमन कुमार उर्फ अमन मंडल उर्फ बॉबी 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की ओर से काले रंग का होंडा स्प्लेंडर 125 जिसका निबंधन संख्या जेएच 17 एजी 3550, काला रंग का हीरो होंडा सीडी डीलक्स बिना नंबर, चेचिस नंबर खरोचा हुआ एवं इंजन नंबर एच आर 11 गए 89जे 5677 एवं कला रंग का हीरो स्प्लेंडर प्लस जिसका निबंधन संख्या जेएच 17 भी /9413 को जब्त किया गया। बताया कि पकड़े गए प्राथमिक कि अभियुक्त अमन कुमार उर्फ अमन मंडल उर्फ बाबी तथा जोसेफ मंडल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। दौरान छापेमारी दल में मुख्य रूप से नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, पुलिस अवर निरीक्षक लोकनाथ भगत, अंकित कुमार झा, भोलानाथ दास एवं नगर थाना के पुलिस बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button