जालौन

जनसेवा की मिसाल

राजवीर सिंह राजावत ने जेसीबी से साफ कराया कुंदनपुरा-जालौन मार्ग, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
जालौन। कुंदनपुरा से जालौन आने-जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से झाड़-झंखाड़ और अवरोधों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग पर स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो गया था और आए दिन लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी राजवीर सिंह राजावत (सालाबाद-सुढार) ने सराहनीय पहल करते हुए जेसीबी मशीन मंगवाकर पूरे मार्ग की सफाई करवाई। रास्ते में फैली झाड़ियां, अवरोध और बाधाएं हटवाकर सड़क को पूरी तरह सुगम बना दिया गया।
मार्ग साफ होने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि अब गांव से जालौन आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और यह कार्य क्षेत्र के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।
ग्रामीणों ने राजवीर सिंह राजावत की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोग बहुत कम मिलते हैं, और राजवीर सिंह ने अपने इस कार्य से सच्ची समाजसेवा की मिसाल पेश की है।
जनहित में किए गए इस सराहनीय कार्य के बाद क्षेत्रवासियों ने राजवीर सिंह राजावत का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जनता का सच्चा हितैषी बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button