रामपुर शाहबाद

जिलाधिकारी आज शाहबाद में करेंगे पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय का उद्घाटन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। लंबे समय के इंतजार के बाद शनिवार यानी जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी शाहबाद में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।बताते चले कि शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के कार्यालय के सौंदर्यकरण का काम पिछले दो माह से चल रहा था। जिसके उद्घाटन के लिए शनिवार यानी आज जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा शाहबाद पहुंचेंगे। दोनों अधिकारियों के करकमलों द्वारा कार्यालय का आज उद्घाटन होगा। आपको यह भी बता दें कि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कड़ी मेहनत कर संगठन के कार्यालय में चार चांद लगाए है। इस कार्यालय में शाहबाद वेलफेयर पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े हुए पत्रकार कवरेज करके लाई हुई खबरों को बैठकर तैयार करेंगे और उसे अपने-अपने प्रतिष्ठान को भी भेजकर दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित भी कराएंगे। इस कार्यालय को चमकाने में अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संरक्षक बीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खान, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,संगठन मंत्री विनोद गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक शराफत हुसैन, कोषाध्यक मुस्तफा अली,विधिक सलाहकार सुहैल खान ,प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी,मार्गदर्शक शाखावत अली, उपाध्यक्ष जहीर खान,उपाध्यक सुमित कश्यप,कनिष्ठ उपाध्यक शावेज़ छोटे,संयुक्त सचिव फैजी खान,सचिव तकरीर अहमद,सचिव शान मोहम्मद,प्रचार मंत्री धर्मेन्द्र सागर,महिला विंग अध्यक्ष नेहा गुप्ता,सदस्य अब्यज,इरफान मालिक सदस्य,शावेज़ खान सदस्य,विकास मुल्तानी सदस्य,तालिब सदस्य,रशीद अल्वी का भी योगदान रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button