बेतुल
बैतूल बुद्ध पूर्णिमा पर सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश अतुलकर का किया सम्मान
रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से किया अभिनंदन, संविधान की उद्देशिका भेंट की

सिंबाल ऑफ नॉलेज चेतना मंच ने शुरू की नई मुहिम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के अवसर पर सिंबाल ऑफ नॉलेज चेतना मंच हमलापुर द्वारा सेवा को सम्मान अभियान की शुरुआत करते हुए सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश अतुलकर का भव्य स्वागत किया गया। सेना से लौटकर बैतूल पहुंचे अतुलकर का स्वागत करने के लिए मंच के सदस्य बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुष्पहार पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें संविधान की उद्देशिका भेंट कर मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
समिति के सचिव देवेन्द्र वाईकर ने बताया कि यह अभियान जिले के उन सभी सेवा निवृत्त वीर सपूतों के सम्मान के लिए शुरू किया गया है, जो देश सेवा के बाद अपने गृह जिले लौटते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद अतुलकर ने कमलेश अतुलकर को पुष्पहार पहनाकर की। इसके बाद मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण खातरकर, संयोजक सावन्या शेषकर, कोषाध्यक्ष बृजेश अतुलकर सहित नंदलाल खातरकर, नितेश वाईकर, शिवशंकर झरबड़े, सी नागले, हेमचंद झरबड़े समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन ने समाज में सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।



